Ghumla News: व्हाट्सएप पर फर्जी साइबर क्राइम नोटिस भेज शिक्षकों से लाखों की उगाही की कोशिश
गुमला, जुलाई 23 -- Ghumla News: कामडारा, प्रतिनिधि। गुमला जिले के कामडारा प्रखंड में साइबर अपराधियों ने अब सरकारी और सहायक अध्यापकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। व्हाट्सएप पर खुद को साइबर क्राइम ब्रांच, रांची बता कर फर्जी नोटिस भेजे जा रहे हैं और मामले को दबाने के नाम पर शिक्षकों से लाखों रुपये की उगाही की कोशिश की जा रही है। इस घटना से प्रखंड के शिक्षकों में दहशत का माहौल है। पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित कंडुलना ने बताया कि प्रखंड के करीब 33 सरकारी व सहायक अध्यापकों के मोबाइल पर एक पुलिस अधिकारी की तस्वीर लगी व्हाट्सएप डीपी वाले नंबर से फर्जी नोटिस भेजा गया। नोटिस में दावा किया गया कि संबंधित शिक्षक के मोबाइल और जीमेल अकाउंट से अश्लील वीडियो देखे गए हैं। जो कानून का उल्लंघन है। साथ ही एक वर्ष की सजा, एक लाख रुपये जुर्माना और सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.