Ghumla News: वृद्ध महिला से मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
गुमला, अक्टूबर 1 -- Ghumla News: सिसई । थाना क्षेत्र के लुलहवा गांव निवासी 65 वर्षीय चांदो देवी ने गांव के ही गुलाब हाजाम पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए सिसई थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।प्राथमिकी के अनुसार, 27 सितंबर की शाम करीब सात बजे चांदो देवी बाजार से घर लौट रही थीं। इसी दौरान गुलाब हाजाम ने कथित रूप से उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। अगले दिन महिला आरोपी के घर पहुंची और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे रही थीं। इसी दौरान गुलाब हाजाम ने कथित रूप से दोबारा उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। महिला के अनुसार आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। इसके बाद उन्होंने सिसई थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.