Ghumla News: विहिप-बजरंग दल का अमलिया में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर
गुमला, जुलाई 10 -- Ghumla News: भरनो। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत भरनो प्रखंड के अमलिया गांव में शुक्रवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई और नि:शुल्क दवाइयों का लाभ उठाया। कैंप में सीएचओ बिरजनी महापात्र, एमपीडब्ल्यू सुचित कुमार, एएनएम सुनीता कुमारी, हेल्थ वर्कर वसीम अकरम तथा चिकित्सकों की टीम ने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य बीमारियों की जांच की गई तथा जरूरतमंद मरीजों के बीच नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं,चिकित्सकीय परामर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.