गुमला, जुलाई 9 -- Ghumla News: विशुनपुर, प्रतिनिधि । बरसात के मौसम में जहां बुखार,सर्दी-खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, वहीं बिशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर सवालों के घेरे में है।

स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे तक ओपीडी में एक भी चिकित्सक नहीं पहुंचा। जिससे दूर-दराज के गांवों से इलाज कराने आए मरीजों और उनके परिजनों को घंटों परेशान होना पड़ा।अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में मरीज चिकित्सक के इंतजार में बैठे रहे। कई मरीजों ने बताया कि वे सुबह से अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर के नहीं आने से इलाज नहीं हो सका। इससे मरीजों में नाराजगी साफ दिखी।

स्थानीय लोगों की नाराजगी ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की ...