Ghumla News: विशुनपुर में सांप ने दो लोगों को डंसा
गुमला, जुलाई 11 -- Ghumla News: विशुनपुर। लगातार बारिश के बीच शनिवार को थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में सर्पदंश की घटनाओं में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। गोराटोली गांव की 60 वर्षीय प्यारी देवी को घर के पास काम करने के दौरान जहरीले सांप ने डस लिया। गंभीर स्थिति में उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया। वहीं, चिलम पोखर गांव के 16 वर्षीय अभिषेक टोप्पो को भी सांप ने डस लिया। उसका बिशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है और स्थिति स्थिर बताई गई है। समाजसेवी विजय विरहोर ने दोनों मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सर्प दंश से महिला मूर्छित, स्थिति गंभीर यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : विषैले सांप के डंसने से नावालिग बच्ची की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.