गुमला, सितम्बर 2 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। विशुनपुर प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों के निर्माण की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। सांसद सुखदेव भगत और कल्याण मंत्री सह स्थानीय विधायक चमरा लिंडा ने संयुक्त रूप से कुजाम से छोटन पाट तक 3.71 किलोमीटर,हेलता से बलातू पाट तक 5 किलोमीटर तथा कुजाम से रामझरिया तक 6 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

निर्माण कार्य का शुभारंभ दोनों नेताओं ने नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर योजनाओं का शुभारंभ किया। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की पहली सीढ़ी है। इन सड़कों के निर्माण से सुदूर गांवों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। ग्रामीणों को बाजार,अस्पताल,स्कूल और सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क,शिक्षा, स्...