Ghumla News: विशुनपुर में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 90 आवेदनों को मिली स्वीकृति
गुमला, जुलाई 20 -- Ghumla News: विशुनपुर। जिला परिवहन विभाग द्वारा सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। दिनभर चली प्रक्रिया में 90 आवेदनों को स्वीकृति दी गई। दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र आवेदकों को बीडीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया। इस दौरान उन्होने लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। मौके पर एमवीआई रोबिन अजय सिंह, प्रदीप तिर्की समेत परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Pakur News: दो दिवसीय शिविर में पहले दिन 45 आवेदकों को दिया गया लर्निंग लाइसेंस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.