Ghumla News: विशुनपुर के नरमा डैम से नहर निर्माण की मांग तेज
गुमला, जुलाई 13 -- Ghumla News: विशुनपुर, प्रतिनिधि । प्रखंड के समदरी गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह राज्य के आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से मिलकर नरमा डैम से नहर निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग ने वर्षों पहले नरमा डैम का निर्माण कराया था, लेकिन आज तक नहर नहीं बनने से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि नहर के लिए भूमि का मुआवजा भी किसानों को मिल चुका है, बावजूद विभागीय लापरवाही से कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस दौरान हीरालाल उरांव, प्रदीप उरांव, इंद्रशय उरांव, सुनील उरांव, बीरबल महली, विक्रम मुंडा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.