Ghumla News: विवाहिता की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर किया वायरल, थाना में शिकायत
गुमला, जुलाई 16 -- Ghumla News: गुमला।सदर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने उसकी अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को गुमला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी है। जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान है और उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्रभावित हुई है। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी की पहचान करने तथा उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.