Ghumla News: विद्यालय के किचन शेड का ताला तोड़कर चोरी,दो सिलेंडर व चावल गायब
गुमला, अगस्त 25 -- Ghumla News: भरनो। भरनो प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय समसेरा में अज्ञात चोरों ने किचन शेड का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना 24 अगस्त की रात की बताई जा रही है। विद्यालय के प्रभारी शिक्षक दुर्गा प्रसाद सिंह ने भरनो थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार मंगलवार को विद्यालय पहुंचने पर किचन शेड का दरवाजा टूटा मिला। अंदर रखे दो गैस सिलेंडर और दो बोरी चावल गायब थे। इसके अलावा अन्य सामान के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी। चोरी की जानकारी मिलने के बाद प्रभारी शिक्षक ने संबंधित अधिकारियों को मामले से अवगत कराया और भरनो थाना में आवेदन सौंपा। पुलिस ने आवेदन के आधार पर विद्यालय पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.