गुमला, सितम्बर 24 -- Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि। परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 56वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सेवा भाव, सामाजिक दायित्व, अनुशासन और राष्ट्रहित की भावना से जुड़कर काम करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। एनएसएस स्वयंसेवकों ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का ने विद्यार्थियों से समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं को सेवा कार्यों के साथ समाज से जुड़ने और अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर देता है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा...