गुमला, अक्टूबर 23 -- Ghumla News: चैनपुर। प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित दो दिनी भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी में 1300 विद्यार्थियों ने विज्ञान के मॉडल देखे और उनके बारे में जानकारी ली। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद, कोलकाता की ओर से आयोजित प्रदर्शनी की थीम रसायन विज्ञान एवं जीवन में जल थी। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और विज्ञान के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना था। इसमें रसायन विज्ञान, जल संरक्षण और दैनिक जीवन में विज्ञान की भूमिका को सरल तरीके से समझाया गया। पहले दिन करीब एक हजार विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया,जबकि दूसरे दिन भी विद्यार्थियों की भागीदारी रही।प्रदर्शनी के संचालन में भोला नाथ समोल, सौरभ जाना और राकेश रॉय की भू...