गुमला, अगस्त 4 -- Ghumla News: विशुनपुर। विकास भारती के कार्यकर्ता अनिल सिंह के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को संस्थान परिसर में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। ब्रेन हैमरेज के कारण रिम्स रांची में उनका निधन हो गया था।शोकसभा में पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि अनिल सिंह का निधन संस्था और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना जीवन ग्रामीण युवाओं और किसानों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। संस्थान के महेंद्र भगत ने कहा कि अनिल सिंह ने कारीगर पंचायत के माध्यम से किसानों और युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए लंबे समय तक प्रशिक्षण देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

हिंदी हिन्दुस्...