Ghumla News: विकास ब्रदर्स गरई ने कंडुलना फाइटर्स को हराकर जीता खिताब
गुमला, अगस्त 17 -- Ghumla News: कामडारा, प्रतिनिधि। मिशन मैदान में एमएफसी कामडारा के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबले के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। दो दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जिसका दर्शकों ने जमकर आनंद लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विकास ब्रदर्स गरई ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कंडुलना फाइटर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। कंडुलना फाइटर्स की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक जिगा सुसारन होरो ने फीता काटकर किया था।विजेता विकास ब्रदर्स गरई की टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 35 हजार रुपये की राशि जिला परिषद सदस्य दीपक कंडुलना ने प्रदान की। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बेहराकुदर में 22 अगस्त से होगा स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.