Ghumla News: वाहन चेकिंग अभियान में तीन वाहन जब्त
गुमला, अगस्त 22 -- Ghumla News: कामडारा। कामडारा पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन वाहनों को जब्त किया। पुलिस ने जब्त किए गए दो वाहनों के विरुद्ध प्रतिवेदन माननीय न्यायालय गुमला को भेजा,जबकि एक वाहन के संबंध में प्रतिवेदन जिला परिवहन शाखा गुमला को भेजा गया है। अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 20 वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, आवश्यक कागजात साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.