Ghumla News: वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा का पढ़ाया पाठ
गुमला, जुलाई 13 -- Ghumla News: चैनपुर। चैनपुर पुलिस ने सोमवार को बस स्टैंड के समीप वाहन जांच के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चला रहे लोगों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी तथा नियमों का पालन करने का शपथ पत्र भरवाया। थाना प्रभारी ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट केवल कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि दुर्घटना के समय जीवन रक्षक सुरक्षा उपकरण हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन आगे नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, शराब पीकर वाहन चलाने, नाबालिगों द्वारा ड्राइविंग और ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर नियमानुसार जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में एसआई विजय उरांव, ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.