Ghumla News: वाहन की टक्कर से विक्षिप्त की मौत, पहचान नहीं
गुमला, अगस्त 29 -- Ghumla News: घाघरा। घाघरा थाना क्षेत्र के आदर लसडांड़ गांव के समीप गुरुवार की देर रात्रि वाहन की टक्कर से लगभग 40 वर्षीय एक विक्षिप्त की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। ग्रामीणों के अनुसार उक्त व्यक्ति को पिछले तीन-चार दिनों से लसडांड़ गांव और उसके आसपास घूमते हुए देखा जा रहा था। बताया गया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता था। गुरुवार की देर रात्रि किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी,जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक कहां से आया था और उसका नाम-पता क्या था,इसकी जानकारी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.