Ghumla News: वरिष्ठ शिक्षक प्रशांत कुमार के निधन से विशुनपुर में शोक की लहर
गुमला, जुलाई 16 -- Ghumla News: विशुनपुर प्रतिनिधि। विशुनपुर प्रखंड के वरिष्ठ शिक्षक एवं गणित विषय के लोकप्रिय शिक्षकों प्रशांत कुमार का मंगलवार रात करीब 10 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही पूरे विशुनपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षा जगत के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रशांत कुमार ने करीब 25 वर्षों तक विशुनपुर में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। वे लंबे समय से झारखंड मैट्रिक कोचिंग सेंटर का संचालन कर हजारों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देते रहे। उनके मार्गदर्शन में अनेक छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल की और अपने भविष्य को नई दिशा दी। यह भी पढ़ें- Purnia News: सेवानिवृत्त आरडीडीई का निधन वर्तमान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.