Ghumla News: वन विभाग ने हाथी प्रभावित गांवों के लोगों को किया जागरूक
गुमला, नवम्बर 28 -- Ghumla News: कामडारा। प्रखंड के जंगली हाथी प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को हाथियों से बचाव और नुकसान पर मिलने वाले मुआवजे को लेकर जागरूक किया गया। इसे लेकर शनिवार को टुरुण्डू गांव के क्रेशर टोंगरी में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अजीत केरकेट्टा के नेतृत्व में बैठक हुई।बैठक में बसिया वन प्रमंडल के वनपाल शेखर सिंह ने ग्रामीणों को जंगली हाथियों से बचाव के सुरक्षा उपाय बताए। उन्होंने हाथियों द्वारा फसलों और मकानों को नुकसान पहुंचाने या जानमाल की क्षति होने पर मिलने वाले मुआवजे की जानकारी दी। साथ ही मुआवजे के लिए आवेदन प्रक्रिया, फॉर्म और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.