Ghumla News: वज्रपात से युवक झुलसा, चार मवेशियों की मौत
गुमला, अगस्त 23 -- Ghumla News: गुमला। जिले के बसिया प्रखंड के मझकेरा सेमर टोली गांव में रविवार को वज्रपात की घटना में पितरूस कुल्लू झुलस गए। अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र बसिया लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया है।इधर वज्रपात की चपेट में आने से चार मवेशियों की भी मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक परिवारों में चिंता और मायूसी का माहौल है। मवेशियों की मौत से संबंधित परिवारों को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घटनास्थल का जायजा लेकर पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.