गुमला, अगस्त 27 -- Ghumla News: घाघरा। घाघरा थाना क्षेत्र के गुटवा गांव में गुरुवार को वज्रपात की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुडुवा मुंडा के दोनों मवेशी खेत में चर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज बारिश के बीच वज्रपात हुआ। वज्रपात की चपेट में आने से दोनों मवेशियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस घटना से पशुपालक गुडुवा मुंडा को आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से वज्रपात से मवेशियों की मौत पर मुआवजा की मांग की है। यह भी पढ़ें- वज्रपात की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...