Ghumla News: लौंगा में जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर 228 बच्चे
गुमला, अगस्त 6 -- Ghumla News: भरनो प्रतिनिधि । भरनो प्रखंड की आताकोरा पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोंगा का भवन जर्जर होने के बावजूद 228 छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को विवश हैं। विद्यालय में चार शिक्षक कार्यरत हैं,जबकि कुल 12 कमरों में से सात पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं।बरसात के दौरान भवन की छत और दीवारों से प्लास्टर गिरता रहता है। कई स्थानों पर सरिया बाहर निकल आई है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद बच्चों की पढ़ाई इसी भवन में कराई जा रही है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश ठिठीयों ने बताया कि भवन की मरम्मत और नए भवन के निर्माण के लिए विभाग, जनप्रतिनिधियों और कनीय अभियंता को कई बार लिखित सूचना दी गई है,लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।इधर यह भी पढ़ें- Dumka News: रामग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.