गुमला, अक्टूबर 17 -- Ghumla News: बसिया। बसिया थाना क्षेत्र के लौंगा बगीचे के पास जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बगीचे के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ छापेमारी की। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे, लेकिन चार लोगों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनल कुमार साहू, बलवीर महतो, रंजीत राणा और सुमित महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से ताश की पत्ती भी बरामद की। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...