गुमला, सितम्बर 30 -- Ghumla News: सिसई प्रतिनिधि। भाजपा मंडल सिसई की ओर से बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सप्ताह दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने का आह्वान किया।दिनेश उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को समझें और जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहें।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनसेवा और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मौके पर श्याम सुंदर साहू, लालमोहन साहू, संजय महतो, अशोक कुमा...