गुमला, सितम्बर 25 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। लोहरदगा रोड स्थित मिशन चौक के समीप लूथरन मिशन चर्च में शुक्रवार को जमीन की दखल-दिहानी को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। कोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी की कार्रवाई कराने पहुंची जिला प्रशासन की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही एनडब्लू जीईएल चर्च और जीईएल चर्च से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सुबह करीब छह बजे से ही चर्च परिसर के आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। बारिश के बावजूद दोनों पक्षों के लोग काफी देर तक मौके पर मौजूद रहे। मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। एनडब्लू जीईएल चर्च से जुड़े लोगों ने दखल-दिहानी की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए जमीन और चर्च पर अपना दावा पेश किया। उनका कहना था कि चर्च...