गुमला, जुलाई 24 -- Ghumla News: डुमरी। प्रखंड के कुड़ुख कत्था खोड़ाह लुरडीपा स्कूल परिसर में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सीय परामर्श और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराना था। स्वास्थ्य टीम ने बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच कर उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव, संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक किया। जरूरतमंद बच्चों के बीच दवाओं का भी वितरण किया गया। शिविर में विद्यालय के प्राचार्य सुरेश एक्का, अजीत एक्का, निरंजन मिंज एवं सुखराम भगत ने सहयोग किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सरिता टोप्पो, सुषमा टोप्पो तथा एएनएम अशुंता तिग्गा उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने औ...