Ghumla News: लायंस क्लब ने जिला स्कूल मैदान में किया पौधरोपण
गुमला, अगस्त 7 -- Ghumla News: गुमला। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ लायंस क्लब गुमला ने शुक्रवार को राजकीय उच्च विद्यालय (जिला स्कूल) मैदान करमटोली में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने 20 पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। सचिव शंकर लाल जाजोदिया ने कहा कि लायंस क्लब केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए भी निरंतर प्रयास करेगा।कार्यक्रम में अशोक जायसवाल, अरुण केसरी, शिव प्रसाद सोनी, राजलक्ष्मी आनंद, महेश प्रसाद गुप्ता, रीता गुप्ता, शशि किरण जायसवाल, रेखा केशरी सहित अन्य सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.