Ghumla News: लायंस क्लब ने किया पौधरोपण
गुमला, जुलाई 3 -- Ghumla News: गुमला। भारी बारिश के बावजूद लायंस क्लब गुमला ने शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पौधरोपण अभियान चलाया। क्लब के अध्यक्ष पदम साबू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को बरसात में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे ही हरियाली, वर्षा और स्वच्छ वातावरण का आधार हैं। सचिव शंकर लाल जोजोदिया ने कहा कि सेवा कार्यों में मौसम कभी बाधा नहीं बन सकता। उन्होंने लोगों से पौधे लगाएं, जीवन बचाएं अभियान से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सब्जी उत्पादन केंद्र चेहराकलां में पौधारोपण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.