गुमला, जुलाई 22 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। लायंस क्लब गुमला की बैठक बुधवार को अध्यक्ष पदम साबू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी सेवा व सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। निर्णय लिया गया कि 29 जुलाई को महावीर चौक में फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों के बीच खीर-पूरी का वितरण किया जाएगा। साथ ही जिलेभर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। अध्यक्ष साबू ने कहा कि क्लब का उद्देश्य मानव सेवा है और नए सत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण व जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी। सचिव डॉ.शंकर लाल जाजोदिया ने कहा कि क्लब की सभी गतिविधियां समाजहित को ध्यान में रखकर संचालित की जाएंगी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: अभियान : बिहारशरीफ को बनाएंगे प्लास्टिकमुक्त शहर, नए सत्र में लगेंगे 10 हजार पौधे पूर्व...