गुमला, सितम्बर 7 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। लायंस क्लब गुमला की नई कमेटी का गठन किया गया है। सत्र 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से पदम साबू को अध्यक्ष, डॉ. शंकर लाल जाजोदिया को सचिव और संजय अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं मनमोहन केशरी और दामोदर कसेरा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवीनतम आयोजन जिला मुख्यालय स्थित लायंस क्लब में आयोजित 36वें पदस्थापना समारोह में मुख्य अतिथि शुभ्रा मजूमदार की मौजूदगी में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का चयन किया गया। अतिथियों ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कमल जैन, माधव लखोटिया, सिद्धार्थ मजूमदार, कंचन साहू और राहुल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सेवा गतिविधियां इससे पूर्व डॉ. शंकर लाल जाजोदिया ने सत्र 2025-26 में क्लब की ओर से किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस...