गुमला, जुलाई 25 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। गुमला जिला संवेदक संघ की बैठक शनिवार को स्थानीय रौनियार भवन, पालकोट रोड में संघ के सचिव पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के संवेदकों ने कई मुद्दों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

बैठक के मुख्य मुद्दे बैठक में लघु सिंचाई प्रमंडल, गुमला के प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी विक्रम कुमार की कार्यशैली पर संवेदकों ने नाराजगी जताई। संवेदकों का आरोप था कि आवंटन उपलब्ध होने के बावजूद भुगतान से संबंधित फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखा जा रहा है। साथ ही तरह-तरह के नियमों का हवाला देकर भुगतान में देरी की जा रही है। इसे लेकर कई बार संवेदकों और लेखा पदाधिकारी के बीच विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो चुकी है।

निर्णय और प्रस्ताव बैठक में सर्वसम्मति से कार्यपालक अभियंता, उप...