गुमला, सितम्बर 3 -- Ghumla News: लगातार बारिश से मिट्टी का घर ध्वस्त,गरीब परिवार के समक्ष आवास संकट भरनो। भरनो प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। कुसुमबहा गांव निवासी गरीब किसान प्रेम कुजूर का मिट्टी का घर बारिश के कारण ध्वस्त हो गया। इसके अलावा क्षेत्र के कई ग्रामीणों के कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने रहने का संकट उत्पन्न हो गया है। प्रेम कुजूर आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपने गिरे हुए घर की मरम्मत कराने में असमर्थ हैं। पंचायत समिति सदस्य के पति मंदीप महली ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बारिश से मिट्टी का मकान भरभराकर गिरा, घरेलू सामान मलबे में दबा यह भी पढ़ें-...