गुमला, अक्टूबर 3 -- Ghumla News: लकी ड्रा में रानी यादव ने जीती स्कूटी गुमला। कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के लकी ड्रा में रानी यादव ने स्कूटी जीती। प्रतिष्ठान की ओर से 25 हजार रुपये के डायमंड की खरीदारी पर एक और 75 हजार रुपये के गोल्ड की खरीदारी पर एक लकी ड्रा कूपन दिया जा रहा था। रानी यादव ने एक लाख 27 हजार रुपये के डायमंड की खरीदारी कर पांच कूपन प्राप्त किए थे। लकी ड्रा में उनका नाम निकलने पर उन्हें स्कूटी प्रदान की गई। प्रबंधन के अनुसार धनतेरस पर फिर लकी ड्रा होगा। जिसमें बंपर पुरस्कार के रूप में कार दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...