गुमला, अक्टूबर 25 -- Ghumla News: मिलावट का खेल यह भी पढ़ें- Purnia News: मिलावट का जाल : आमजन के लिए स्वास्थ्य के लिए बना जंजाल गुमला। घर में बनने वाली चाय,बच्चों के लिए दूध, रसोई का मसाला और त्योहारों की मिठाई। रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी इन चीजों की शुद्धता पर सवाल उठे तो चिंता हर परिवार को होगी। गुमला,लोहरदगा और सिमडेगा के बाजारों में भी लोग इन्हीं सामानों के भरोसे अपना घर चलाते हैं। शहर की दुकानों से लेकर गांव के हाट-बाजारों तक खाद्य सामग्री की खरीदारी होती है,लेकिन क्या खरीदा जा रहा सामान शुद्ध है। मिलावट की आशंका के बीच आम ग्राहक के पास इसकी जांच करने का कोई आसान तरीका नहीं है।तीनों जिलों में सवाल सिर्फ मिलावटी सामान की बिक्री का नहीं, बल्कि उसकी निगरानी और कार्रवाई का भी है। ग्रामीण हाटों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच कैस...