गुमला, अगस्त 22 -- Ghumla News: गुमला। केंद्रीय रेशम बोर्ड (सीएसबी) की 'मेरा रेशम मेरा अभिमान' योजना के तहत गुमला जिले में ग्रामीणों को रेशम उत्पादन से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। झारखंड सरकार के हस्तकरघा,रेशम एवं हस्तशिल्प विभाग के सहयोग से संचालित इस अभियान का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक रबी-खरीफ फसलों के साथ रेशम कृषि को अतिरिक्त आय के स्रोत के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना है। अग्र परियोजना केंद्र,गुमला के परियोजना पदाधिकारी ललन कुमार रजक के दिशा-निर्देशन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रेशम तकनीकी कर्मी मनीष कुमार व कालीचरण सावैयां तथा केंद्रीय रेशम बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ. कमलेश वर्मा ग्रामीणों को मलबरी पौधारोपण, रेशम कीटपालन और उत्पादन की जानकारी दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्त...