Ghumla News: रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो पर गिरा कटहल का पेड़
गुमला, सितम्बर 25 -- Ghumla News: कामडारा, प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार शाम पोकला रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी एक ऑटो पर विशालकाय कटहल का पेड़ गिर गया। घटना ऑटो संख्या जेएच 07 डी 9902 रामतोलया पंचायत के पूर्व उपमुखिया सामुएल तोपनो की है। वह शुक्रवार सुबह ऑटो को रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर खड़ा कर निजी काम से रांची गए थे। इसी दौरान बारिश के बीच अचानक पेड़ ऑटो के ऊपर गिर गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलकर्मियों ने तत्काल अपने वरीय अधिकारियों और रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक ऑटो पेड़ के नीचे दबा हुआ था। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: किता के पास पेड़ गिरा, रांची-पुरुलिया सड़क तीन घंटे जाम यह भी पढ़ें- Pakur News: सड़क पर पेड़ गिरने से एक घंटे आवागमन रहा बाधित
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.