Ghumla News: रेड़वा से सिसई-महुआडीपा तक एनएच-43 की जर्जर सड़क को लेकर सांसद को सौंपा आवेदन
गुमला, अगस्त 27 -- Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि। रेड़वा से सिसई-महुआडीपा तक एनएच-43 की जर्जर स्थिति को लेकर पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गंगा उरांव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद सुखदेव भगत को आवेदन सौंपा।
सड़क की स्थिति कार्यकर्ताओं ने सांसद को सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्र मरम्मत की मांग की। आवेदन में कहा गया है कि एनएच-43 की जर्जर स्थिति के कारण प्रतिदिन हजारों लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं,जबकि कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गड्डों और जलजमाव के कारण समस्याएं गंगा उरांव ने कहा कि लगातार हो रही बारिश न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.