Ghumla News: रायडीह में सड़क हादसे साइकिल सवार की मौत
गुमला, अक्टूबर 30 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। रायडीह थाना क्षेत्र के जोड़ाजाम के समीप गुरुवार देर शाम वाहन की टक्कर से साइकिल सवार 46 वर्षीय चिलेश्वर सिंह की मौत हो गई। वह रायडीह के लौकी गांव के निवासी था। हादसे में गंभीर रूप से घायल चिलेश्वर को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चिलेश्वर गुरुवार को गुमला जिला मुख्यालय से फसल के लिए बीज खरीदकर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जोड़ाजाम के समीप एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। शुक्रवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.