Ghumla News: रायडीह में विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर बैठक
गुमला, जुलाई 19 -- Ghumla News: रायडीह प्रतिनिधि। विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर रविवार को कुड़ोछतरपुर पंचायत भवन में बैठक हुई। मुखिया चुईया कुजूर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नौ अगस्त को मांझाटोली स्थित बेरियर बगीचा में कार्यक्रम को भव्य व आकर्षक ढंग से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि सुबह 10 बजे पंखराज साहेब कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पारंपरिक नृत्य-गीत के साथ मुख्य कार्यक्रम होगा। रायडीह प्रखंड के सभी 13 पंचायतों में भी तैयारियों को लेकर बैठकें आयोजित की जाएंगी।कार्यक्रम में प्रखंड के 61 राजस्व गांवों के महतो, बैगा, पहान, पुजार, बेल पड़हा, दीवान, कोटवार, पनभारा, भंडारी, पेसा नियमावली के तहत चुने गए प्रतिनिधियों, पंचायत जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक-राजनीतिक सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.