Ghumla News: रायडीह में वाहन चालकों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ
गुमला, जुलाई 9 -- Ghumla News: रायडीह। रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में गुरुवार को थाना के समीप एनएच-43 पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को गुमला पुलिस के सड़क सुरक्षा के सात वचनों की शपथ दिलाई गई तथा शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी कराए गए। थाना प्रभारी ने बाईक चालकों को हेलमेट और बड़े वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, तेज गति, लापरवाही और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होकर ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और सभी को सुरक्षित रखा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.