गुमला, नवम्बर 28 -- Ghumla News: रायडीह, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को रबी फसल की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न पंचायतों के किसानों को उन्नत खेती, कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान, बीज वितरण और मिट्टी जांच से संबंधित जानकारी दी गई। मौके पर बीडीओ प्रधान हांसदा ने कहा कि कृषि विभाग की ओर से अनुदानित दर पर विभिन्न कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसान इन योजनाओं का लाभ उठाकर आधुनिक तकनीक से खेती करें। साथ ही पारंपरिक खेती के साथ व्यावसायिक खेती को भी प्राथमिकता दें, ताकि आमदनी बढ़ सके। कार्यशाला में किसानों को उन्नत बीजों के उपयोग और मिट्टी की जांच के बाद फसल लगाने के फायदे बताए गए। अधिकारियों ने कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। मौके पर एमओ मुकेश उरांव, ...