Ghumla News: रायडीह में बिजली गई तो जियो नेटवर्क भी गायब,उपभोक्ता परेशान
गुमला, जुलाई 3 -- Ghumla News: रायडीह ।रायडीह प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में जियो मोबाइल उपभोक्ता बिजली कटते ही नेटवर्क ठप होने की समस्या से जूझ रहे हैं। बिजली जाते ही मोबाइल टावर बंद हो जाता है और नेटवर्क 'नो सर्विस' में चला जाता है। बारिश के मौसम में घंटों बिजली गुल रहने से इंटरनेट, यूपीआई भुगतान और मोबाइल कॉलिंग बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले टावरों में बैटरी, इनवर्टर और जनरेटर की व्यवस्था होने से सेवा जारी रहती थी, लेकिन अब रखरखाव के अभाव में बैकअप व्यवस्था ठप है। उपभोक्ता पीयूष कुमार ने कहा कि महंगा रिचार्ज कराने के बावजूद सेवा नहीं मिल रही है। वहीं दुकानदार निप्पू साहु ने बताया कि नेटवर्क नहीं रहने से ऑनलाइन भुगतान प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। टावर केयर टीम तकनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.