Ghumla News: रायडीह में पुल के नीचे पलटा टेंपो, एक दर्जन यात्री घायल
गुमला, अगस्त 5 -- Ghumla News: रायडीह प्रतिनिधि। रायडीह थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-43 पर नवागढ़ डुमरटोली के समीप बुधवार दोपहर करीब 2.15 बजे यात्रियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों समेत करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और कई यात्री टेंपो के नीचे दब गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया तथा काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। घायलों में नुजत परवीन (10), अलफाज खान (13), तनजीब खान (9), रेहाना परवीन (25), अमबरी नाज (23), ऐयर खान (10 माह), सलीमन बीबी (60...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.