Ghumla News: रायडीह में जंगली हाथियों का आतंक, चार घर किया क्षतिग्रस्त
गुमला, सितम्बर 7 -- Ghumla News: रायडीह, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सिकोई और परसा पंचायत के जंगलों में दो जंगली हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथी लगातार जंगल से निकलकर गांवों की ओर पहुंच रहे हैं और घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रविवार देर रात दोनों हाथियों ने सिकोई पंचायत के तियनटोंगरी और तुरीडिह गांव में उत्पात मचाते हुए चार ग्रामीणों के मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही घरों में रखा चावल, धान और अन्य अनाज भी खा गए।जानकारी के अनुसार, हाथियों ने तियनटोंगरी गांव में सीमरनाथ मुंडा, सिप्रियन कुजूर और जगा मुंडा के घर को नुकसान पहुंचाया। वहीं, तुरीडिह गांव निवासी बहुरा तुरी के मकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। रात के समय हाथियों के अचानक घरों के पास पहुंचने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। मकान को क्षतिग्रस्त करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.