गुमला, अक्टूबर 6 -- Ghumla News: रायडीह, प्रतिनिधि । झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा से रायडीह प्रखंड मुख्यालय तक एनएच-43 की बदहाली अब राहगीरों के साथ भारी वाहनों के लिए भी मुसीबत बन गई है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ की ओर से झारखंड आ रहा एक भारी ट्रेलर शंखमोड़-मांझाटोली के पास सड़क के गहरे गड्ढे में फंस गया। वाहन का चेसिस सड़क में धंस जाने से वह न आगे बढ़ सका और न पीछे हट पाया। इससे चालक काफी देर तक परेशान रहा।

गड्ढों की समस्या स्थानीय लोगों के अनुसार शंखमोड़-मांझाटोली मार्ग पर करीब एक साल से जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हैं। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को जानकारी दी गई,लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं हुई।

भारी वाहन संचालन में परेशानी मंगलवार को ओबीसी संघर्ष समिति के बंद ...