गुमला, अक्टूबर 7 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बुधवार को उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने रायडीह के सिलम और सिकोई में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुनवाई, सत्यापन, नोटिस तामिला और दावे-आपत्तियों के निपटारे की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान डीसी ने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। यह भी पढ़ें- Jamtara News: डीसी ने जामताड़ा एवं नारायणपुर के डिजिटाइजेशन कैंप का किया निरीक्षणशिविरों का निरीक्षण सिलम पंचायत भवन में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच की गई। डीसी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि पात्र मतदाताओं को किसी तरह की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। जटिल मामलों में वरीय अधिकारियों से मार्गदर्श...