Ghumla News: रायडीह में एनसीसी कैडेटों ने निकाली प्रभातफेरी
गुमला, अगस्त 14 -- Ghumla News: रायडीह, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर शुक्रवार को पीएम श्री एसएस प्लस-2 हाई स्कूल रायडीह में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के एनसीसी कैडेटों की अगुवाई में भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय और जय हिंद के जयघोष से पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। प्रभातफेरी विद्यालय परिसर से शुरू होकर बजारडांड़ स्थित शहीद बख्तर साय-मुंडल सिंह चौक पहुंची। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-43 और प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान एनसीसी कैडेटों की अनुशासित कदमताल और देशभक्ति नारों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यह भी पढ़ें- Buxar News: अनुशासन व देशभक्ति के संग बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.