Ghumla News: रायडीह के नवागढ़ में लैम्पस की वार्षिक आमसभा
गुमला, अगस्त 5 -- Ghumla News: रायडीह प्रतिनिधि। नवागढ़ लैम्पस परिसर में बुधवार को अध्यक्ष अनुज लकड़ा की अध्यक्षता में वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। मुख्य अतिथि सह कॉपरेटिव एक्सटेंशन पदाधिकारी चंदन बेरा ने कहा कि लैम्पस एक मल्टी पर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी है। जिसके माध्यम से ग्रामीणों के लिए आजीविका के विभिन्न अवसर विकसित किए जा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले सदस्यों को जागरूक होकर संस्था को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने लैम्पस के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए किसानों से कृषि गतिविधियों से अधिकाधिक जुड़ने और संस्था को सशक्त बनाने का आह्वान किया। साथ ही किसानों से फसल बीमा कराने की अपील करते हुए कहा कि इससे प्राकृतिक आपदा की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने ग्रामीण किसानों को संगठित कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और ग्रामीण अर्थव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.