Ghumla News: राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में गुमला ने जीते 16 पदक
गुमला, नवम्बर 28 -- Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि। रांची के खेलगांव में 21 से 24 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में गुमला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 पदक जीते। इसमें तीन स्वर्ण, तीन रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता में 24 जिलों के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पदक तालिका में रांची पहले और गुमला दूसरे स्थान पर रहा। खिलाड़ियों की सफलता पर शुक्रवार को विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने मुलाकात कर बधाई दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। शनिवार को पदक विजेताओं के सम्मान में सिसई थाना गेट से प्रखंड कार्यालय तक विजय जुलूस निकाला गया। बीडीओ रमेश कुमार यादव ने खिलाड़ियों की उपलब्धि को जिले के लिए गर्व की बात बताया।रीमा यादव, अनुष्का कुमारी और मिला कुमारी ने स्वर्ण, नताशा कुमारी, मोनी कुमारी और आयशा परवीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.