Ghumla News: रागी के बाद मशरूम,अंडा उत्पादन और पशुपालन से बढ़ाएं आमदनी: डीसी
गुमला, अक्टूबर 15 -- खेती में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि । खेती-किसानी में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी अब ग्रामीण परिवारों की आमदनी बढ़ाने का आधार बन रही है। गुमला में रागी की खेती ने जिले को अलग पहचान दिलाई है। अब मशरूम, अंडा उत्पादन और मुर्गी-बकरी पालन को बढ़ावा देकर महिलाओं की आय बढ़ाने की जरूरत है। गुरुवार को नगर भवन में महिला किसान दिवस पर आयोजित किसान गोष्ठी सह किसान-वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम में डीसी दिलेश्वर महतो ने यह बात कही। कार्यक्रम का आयोजन कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की ओर से किया गया।डीसी ने कहा कि जिले की बड़ी आबादी खेती पर निर्भर है और महिलाओं की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। महिलाएं संगठित होकर कृषि कार्यों से जुड़ रही हैं तथा उनके उत्पादों की मांग और मूल्य बढ़ रहे हैं। जिला प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.